12.4 C
Dehradun
Wednesday, January 21, 2026


चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: 2019 से निष्क्रिय 345 दल हटाए जाएंगे

देहरादून/दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर 345 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। ये वे दल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव नहीं लड़ा है और जिनके कार्यालयों का कोई भौतिक पता भी नहीं मिल पाया है। ये सभी दल देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

आयोग के संज्ञान में आया है कि वर्तमान में पंजीकृत लगभग 2,800 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से कई दल ऐसे हैं जो RUPP बने रहने की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में देशभर में 345 ऐसे दलों की पहचान की गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी दल को अनुचित रूप से सूची से बाहर न किया जाए, संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सुनवाई का अवसर देने का आयोग ने निर्देश दिया है। इन दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा। देश में राजनैतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। इस प्रावधान के तहत पंजीकृत दलों को कर छूट जैसी कुछ विशेष सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस पूरे अभ्यास का उद्देश्य राजनैतिक व्यवस्था का शुद्धिकरण करना है। ऐसे दलों को हटाना जो वर्ष 2019 से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं या उपचुनावों में भाग नहीं ले पाए हैं और जिनका कोई स्पष्ट भौतिक अस्तित्व नहीं है। यह कार्यवाही एक चरण में 345 दलों की पहचान के साथ शुरू हुई है और इसे आगे भी इसी उद्देश्य से जारी रखा जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव...

भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव...

0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है।...

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोलीं: दुनिया में चल रही ‘स्पेस रेस’, लक्ष्य है चांद...

0
नई दिल्ली: प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि इस समय दुनिया में एक तरह की ‘स्पेस रेस’ जरूर चल रही...

बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस...

0
नई दिल्ली। कूटनीतिक तनातनी के बीच भारत ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश को नॉन फैमिली श्रेणी में डाल कर वहां विभिन्न मिशनों में तैनात...

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक, विकसित भारत बनाने...

0
नई दिल्ली। नितिन नवीन को 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा...