27.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: 2019 से निष्क्रिय 345 दल हटाए जाएंगे

देहरादून/दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर 345 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। ये वे दल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव नहीं लड़ा है और जिनके कार्यालयों का कोई भौतिक पता भी नहीं मिल पाया है। ये सभी दल देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

आयोग के संज्ञान में आया है कि वर्तमान में पंजीकृत लगभग 2,800 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से कई दल ऐसे हैं जो RUPP बने रहने की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में देशभर में 345 ऐसे दलों की पहचान की गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी दल को अनुचित रूप से सूची से बाहर न किया जाए, संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सुनवाई का अवसर देने का आयोग ने निर्देश दिया है। इन दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा। देश में राजनैतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। इस प्रावधान के तहत पंजीकृत दलों को कर छूट जैसी कुछ विशेष सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस पूरे अभ्यास का उद्देश्य राजनैतिक व्यवस्था का शुद्धिकरण करना है। ऐसे दलों को हटाना जो वर्ष 2019 से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं या उपचुनावों में भाग नहीं ले पाए हैं और जिनका कोई स्पष्ट भौतिक अस्तित्व नहीं है। यह कार्यवाही एक चरण में 345 दलों की पहचान के साथ शुरू हुई है और इसे आगे भी इसी उद्देश्य से जारी रखा जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...