24.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना ने इस दिन होंगे चुनाव

देश के पांच राज्यों में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव का तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव का ऐलान कर दिया है और इसी के साथ ही पांच राज्यों में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

कहां कब होंगे चुनाव

मिजोरम में 7 नवंबर
छत्तीसगढ़- 7 व 17 नवंबर
मध्य प्रदेश- 17 नवंबर
राजस्थान- 23 नवंबर
तेलंगाना- 30 नवंबर को चुनाव

पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव और मतदान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी दी।


–इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं
–मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं
–छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं
–31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी, रिपोर्ट के बाद ही टैक्स में छूट मिलेगी।—उम्मीदवारों को चुनाव के बाद हुए खर्च की भी जानकारी देनी होगी।
–चुनावी राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए, इन चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी

कहां कितनी है सीटें

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें
मिज़ोरम विधानसभा में 40 सीटें
राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें
तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटें

किस राज्य में विधानसभा का कार्यकाल कब तक

मिजोरम में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में हो रहा है। वहीं बाकी के राज्य जिनमें तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में जनवरी तक है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...