23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

उभरते कलाकार अभिनव की ठंडी ठंडी हवा गाना रिलीज, जुबिन नौटियाल ने की तारीफ़

देहरादून: जौनसार बावर के उभरते हुए कलाकार अभिनव चौहान का पहाड़ी सॉन्ग ” ठंडी ठंडी हवा ” का विमोचन बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल तथा उत्तराखंड के सुर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा किया गया। अविनव चौहान अभी तक एमटीवी के रियलिटी शो मिस्टर एंड मिस 7 स्टेट्स तथा बॉलीवुड की 3 फिल्मो 2 वेब सीरीज में काम कर चुके हैं इससे से पहले अभिनव चौहान ने सुपर हिट सॉन्ग “कोदो का कोदवा” जिसको अभी तक यूट्यूब में वन मिलियन लोग देख चुके हैं ,को स्वर दिया था।

अभिनव चौहान द्वारा इस न्यू सॉन्ग ठंडी ठंडी हवा का फिल्मांकन उत्तराखंड की वादियों में बहुत सुंदर तरीके से किया गया है इसमें स्वर के साथ-साथ अभिनव ने बहुत ही शानदार अभिनय किया है। गाने के रिलीज के अवसर पर बॉलीबुड स्टार जुबिन नौटियाल ने कहा कि अभिनव चौहान ने” ठंडी ठंडी हवा ” गीत को बहुत ही सुंदर स्वर दिए हैं तथा लाजवाब अभिनय किया है।

उन्होंने कहा कि अभिनव चौहान की इस एलबम को देखने से लग रहा है कि उसका भविष्य उज्ज्वल है। उत्तराखंड के सुर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अभिनव चौहान के इस गाने को सुनने और देखने से लग रहा है उनके आवाज में बहुत मिठास है। अभिनव ने इस गीत के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बहुत सुंदर तरीके से पिरोया है ।

इस गीत को श्याम सिंह चौहान द्वारा लिखा गया है,संगीत सुरेंद्र नेगी तथा फ़िल्माकन एवं निर्दशन युद्धवीर नेगी एवं कंपोजिंग सीताराम चौहान द्वारा की गई है। अभिनव चौहान के इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अभिनव चौहान ऑफिशियल के चैनल पर देखा जा सकता है। कार्यक्रम में आज विकास नगर में अनंतराम नेगी द्वारा बनाए गए रिकॉर्डिंग स्टूडियो का लोकार्पण बॉलीवुड स्टार जुबिन नौटियाल सुर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के एस चौहान, सुर कोकिला मीना राणा तथा जौनसार बावर की जानी-मानी गायिका प्रियंका नेगी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, बॉलीवुड स्टार प्रियंका नेगी उत्तराखंड की स्वर कोकिला मीना राणा जौनसार बावर के प्रसिद्ध सिंगर खजान दत्त शर्मा,श्याम सिंह चौहान, सीताराम चौहान,सीताराम शर्मा, सनी दयाल ,अज्जू तोमर, राकेश दिलबर,भीम सिंह, किरण,शांति वर्मा,विक्रम रावत जौनसार बावर के सभी कलाकार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जौनसार बावर के जाने माने कलाकार नंदलाल भारती द्वारा किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...