बीजापुर: बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार अब तक 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार अब तक 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से ऑटोमैटिक हथियार, इंसास रायफल, स्टेनगन, .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में माओवादी सामग्री भी जब्त की गई है।
जानकारी के मुताबिक, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई, जो सुबह 10 बजे से रुक-रुक कर जारी है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने मुठभेड़ स्थल से 6 माओवादियों के शव बरामद किए हैं।
मुठभेड़ स्थल से हथियारों और विस्फोटकों के साथ माओवादी सामग्री भी मिली है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने कहा कि आज के अभियान का परिणाम, जिसमें 06 कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए हैं, सुरक्षाबलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है। यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है। डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ, सीएएफ पुलिस बल की अतिरिक्त टीमें आसपास के क्षेत्रों में भेजी गई हैं, ताकि अन्य फरार माओवादी कैडरों की घेराबंदी की जा सके। चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।
माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध वनांचल एवं अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में चलाए जा रहे सतत एवं प्रभावी अभियानों के तहत जिला बीजापुर के तारलागुड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ अन्नाराम के घने जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक घायल माओवादी को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है। घायल माओवादी का उपचार जारी है साथ ही, उससे पूछताछ भी की जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है ताकि अन्य माओवादियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
दूसरी ओर पिछले दिनों टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल अब असर दिखा रही है। सुकमा जिले के गहराई वाले नक्सल प्रभावित इलाके ग्राम पुवर्ती पहुँचकर डिप्टी सीएम ने हिड़मा की माँ से मुलाकात की और उन्हें बेटे को आत्मसमर्पण के लिए समझाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि सरकार संवाद और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।
जानकारी के मुताबिक, हिड़मा की माँ ने भी अपने बेटे को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की सलाह दी है। विजय शर्मा ने बताया कि सरकार सभी भटके हुए युवाओं को सुधार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिड़मा के पास अब भी समय है, वह जल्द आत्मसमर्पण कर ले ताकि उसके लिए पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस दौरान हिड़मा की मां ने भी अपने बेटे से वापस लौटने के लिये अपील की। कहा कि बेटा मुख्यधारा में लौट आओ। हम मजदूरी करके कमा खा लेंगे। अपने समाज और लोगों के बीच रह लेंगे। मैं बूढ़ी हो गई हूं , जगंल नहीं जा सकती। यदि जाती तो तुम्हें ढूंढकर जरूर लाती। वापस आ जाओ बेटा।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा की यह यात्रा चर्चा का विषय बन गई है। वे खुद बाइक से पुवर्ती गाँव पहुँचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर भोजन किया। यह दौरा राज्य सरकार की उस मंशा को दर्शाता है, जिसमें प्रशासन नक्सल प्रभावित इलाकों तक सीधे संवाद स्थापित कर शांति और विकास का रास्ता चुन रहा है।
नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, अब तक छह माओवादियों के शव मिले, ऑटोमैटिक हथियार बरामद
Latest Articles
इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...
वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...
उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...

















