23.3 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सली मारे जाने की खबर; गोलीबारी जारी

बीजापुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे जाने की खबर है। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है और यह संख्या और भी बढ़ सकती है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
बताया जाता है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये एनकाउंटर किया है। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फोर्स के वापस लौटने के बाद की पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा कि कुल कितने नक्सली मारे गये हैं। जवान नक्सलियों के शवों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद इन शवों की शिनाख्ती की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में करीब एक हजार जवान शामिल हैं। ज्वाइंट ऑपरेशन में सुकमा, दंतेवाड़ा डीआरजी के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। इससे हड़बड़ाये नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवान मोर्चा संभाल कर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस ऑपरेशन में नक्सलियों के भारी नुकसान की बात कही जा रही है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज इस नक्सल ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के कर्मी, सीआरपीएफ की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की पांच बटालियन और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की 229वीं बटालियन ऑपरेशन में शामिल हैं। 12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच नक्सली मारे गये थे।पुलिस ने कहा था कि दो साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर अपने सबसे बड़े हमले में नक्सलियों ने इस महीने की शुरुआत में बीजापुर जिले में 60 से 70 किलोग्राम वजन वाले एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण का उपयोग करके एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी और उनके नागरिक चालक की मौत हो गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...