किश्तवाड़: किश्तवाड़ जिले के उपमंडल छात्रू के जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। आतंकियों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर छात्रू में नायदगाम के जंगलों में पिछले तीन दिनों से आतंकियों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आतंकियों के साथ संपर्क हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में तीन आतंकी को मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तान के सैफुल्लाह मॉड्यूल का हिस्सा थे। यह वही मॉड्यूल है जिसने 15 जुलाई 2024 को डोडा में सेना की टीम पर घात लगाकर हमला किया था।
वहीं, अन्य आतंकियों की तलाश में जंगल में सेना, पुलिस व सीआरपीएफ जवानों के साथ पैरा कमांडो भी उतारे गए हैं। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने कहा, जंगल में कई और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ऊंचे पहाड़ों, नीचे नदी और घने जंगल के कारण यह बहुत दुर्गम इलाका है। इसके बावजूद बहादुर जवान सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, घेरे में आए आतंकी इन जंगलों में पिछले 8 से 9 महीने से सक्रिय हैं।
किश्तवाड़, डोडा व रामबन रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने कहा, किश्तवाड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। क्षेत्र में अन्य आतंकी घेर लिए गए हैं। जब तक वे सभी समाप्त नहीं हो जाते, ऑपरेशन जारी रहेगा। जोफड़ के कुलतियां में बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद से आतंकियों की तलाश शुक्रवार को भी जारी रही। पुलिस और सुरक्षाबल जंगलों को खंगाल रहे हैं। अभियान का दायरा बढ़ाया गया है। 9 अप्रैल को जोफड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ तीन घंटे मुठभेड़ चली थी। इसके बाद आतंकी भाग निकले। तभी से अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आतंकी जंगल में प्राकृतिक गुफा में छिप गए हैं या अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए हैं। आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों के साथ रामनगर थाना के प्रभारी पूर्व सिंह भी पुलिस जवानों के साथ जुटे हुए हैं।
किश्तवाड़ के छात्रू में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी
Latest Articles
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...

















