पुंछ: जम्मू के पुंछ में सुरक्षाबलों ने वीरवार को बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को गोली मारी है। तीनों आतंकी घायल हैं या मारे गए, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। देर रात तक इनकी तलाश में अभियान जारी रहा। जिले के रख हवेली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर वीरवार को तलाशी अभियान शुरू किया। पुख्ता सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से कुछ आतंकी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में डेढ़ किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की शाम करीब 6ः30 बजे आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस दौरान तीनों आतंकियों को गोलियां लगी हैं। घायल आतंकियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) सहित अन्य क्षेत्रों में बने लॉन्च पैड से सर्दियों के दिनों में आतंकी घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं। घुसपैठ को रोकने और आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने प्रदेश के सभी 20 जिलों में अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत घुसपैठ को नाकाम करने में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।
बुधवार को भी राजोरी में आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ नौशेरा, थानामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, मंजाकोट और चिंगस सहित अन्य 25 ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकी मोहम्मद असगर उर्फ बिल्ला के दो भाइयों के घरों पर भी एक घंटे तक तलाशी ली। पुलिस को तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज हाथ लगे थे।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा जिलों में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ वीरवार सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। जादान वाली गली, सानी गली मोहल्ला, गुरसाई-हरनी बेल्ट में नादान वाला, मेंढर में धरना बेहिर राख में तलाशी ली गई। सुरनकोट में फजलाबाद नार और पुंछ और दोरहू के मंडी, चकरारा फट्टा, बस्ती और भद्रवाह में आसपास के वन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। डोडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ पुलिस दल ऑपरेशन में शामिल है।
पुंछ में मुठभेड़: बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकियों को मारी गोली; तलाश जारी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















