27.2 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े मामले में संपत्तियां कुर्क की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े मामले में सलगांवकर समूह और उससे जुडे ए.वी.एस. समूह की लगभग 1000 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम-2002 के अंतर्गत की गई है।

कुर्क की गई संपत्तियों में भारत में 99 जबकि सिंगापुर में 31 अचल संपत्तियां तथा भारतीय कंपनियों के इक्विटी शेयर शामिल हैं।

निदेशालय ने यह जांच गोआ सी.आई.डी. की अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। जांच में पता चला कि ए.वी.एस. समूह ने वर्ष 2007 से 2012 के दौरान 10 खनन पट्टों का संचालन किया और अवैध रूप से लौह अयस्क के खनन, बिक्री तथा निर्यात के माध्यम से लगभग 2 हजार 492 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।

जांच में यह भी सामने आया कि अवैध रूप से निकाले गए लौह अयस्क का निर्यात शेल कंपनियों को अत्यंत कम कीमतों पर किया गया। पूरे मामले में अपराध से अर्जित कुल आय का अनुमान लगभग 5000 करोड़ रुपये है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...