देहरादून। प्रदेश भर में नवीन शैक्षणिक संत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव मनाये जायेगे। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी के दिशा-निर्देशों पर प्रवेशोत्सवों को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु प्रदेश भर में 95 अधिकारियों एवं शिक्षकों की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को प्रदेश माननीय शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से प्रदेशभर में मनाये जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एवं नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करेगे।
प्रदेश के शासकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट विद्यालयों में सोमवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। जबकि पीटीए की बैठका भी आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री के निर्देशों पर विगत वर्ष की भांति शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालयी शिक्षा में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत्तोत्सव एवं छात्र अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। जिसमें कक्षा 1 में नव प्रवेशित बच्चों व उनके अभिभावकों का विद्यालय में स्वागत किया जाय तथा विद्यालय के सेवित क्षेत्र में यदि अभी भी ऐसे बच्चें हों जो कक्षा 1 में प्रवेश लेने से वंचित हों तो उनका नामांकन करवाया जायेगा। प्रवेशोत्सव में सभी छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ ही विद्यालय प्रबन्धन समिति, ग्राम शिक्षा समिति, अध्यापक अभिभावक समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। 3 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे का बालवाटिका-एक में प्रवेश हेतु आंगनबाडी कार्यकत्रियों से सम्पर्क कर उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। 5 जिन विद्यालयों में बालवाटिका विद्यालय परिसर में संचालित हो रही हैं, वहां बालवाटिका-1 में नव प्रवेशित बच्चों को भी उनके अभिभावकों के साथ प्राथमिक विद्यालय में ही स्वागत्तोत्सव मनाया जायेगा। छात्र-अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख तथा अध्यापक विद्यालयों में शासकीय व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देंगे। प्रत्येक कक्षा अध्यापक अभिभावकों के साथ उनके पाल्यों के विगत कक्षा के परीक्षाफल को साझा करते हुये उनके द्वारा ष्मिशन कोशिशश् के अन्तर्गत कम सम्प्राप्ति के सम्बोधों पर किये जा रहे सुधारात्मक शिक्षण क्रिया कलापों को भी साझा करेंगे। विगत कक्षा में सर्वाेत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षाध्यापक, विषयाध्यापक व कक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, क्रीडा, एनएसएस, एनसीसी, स्काउटिंग तथा अन्य शिक्षणेतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाए। छात्र-छात्राओं द्वारा विगत वर्ष में श्प्रतिभादिवस / बस्तामुक्त दिवस, या अन्य किसी दिवस / प्रतियोगिता पर तैयार की गई विशिष्ट शैक्षिक सामग्री की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री सोमवार को रानीपोखरी के अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव में प्रवेशोत्सव, राइंका हिवालीधार में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सवः डॉ. धन सिंह रावत
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















