20.2 C
Dehradun
Wednesday, October 15, 2025

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ESIS सेवा होगी जल्द शुरू

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता
  • ई.एस.आई.एस. विभाग अस्पताल के बकाया बिलों के भुगतान को भी जल्द करेगा जारी
  •  फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) दोबारा जल्द शुरू करने जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब सामान्य उपचार की सेवाओं के लिए भी ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के लिए सेवा शुरू होने के रास्ते खुल गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डॉ. प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि कि लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्तमान में केवल सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के अन्तर्गत ई.एस.आई.सी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि पूर्व की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शीघ्र शुरू हो रही हैं। उच्च पदाधिकारियों की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि ई.एस.आई.एस. अस्पताल के लंबित बिलों के भुगतान को जल्द जारी करेगा। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा शुरू होने से योजना के लाभार्थियों को एक छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबन्धन ने ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। इस खबर से फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img

Latest Articles

राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगाः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

मुख्य सचिव ने की स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की समीक्षा

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य...

सीएम ने 115.23 करोड़ की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चंपावत जिले के विकास के लिए 115.23 करोड़  की लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण...

राजस्थान में चलती बस में लगी भीषण आग, 20 से अधिक यात्रियों की मौत,...

0
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर एक चलती एसी बस में लगी भीषण आग ने भयावह रूप ले लिया। हादसे में अब...

‘एलओसी पर मारे गए 100 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी.., डीजीएमओ ने दिखाए ऑपरेशन सिंदूर...

0
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने दुनियाभर से आए सेनाध्यक्षों को बताया है कि भारत ने पाकिस्तान की हरकतों पर लंबे वक्त तक संयम से...