29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में लाभ: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नई दिल्ली।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ मिले हैं।

नई दिल्ली में विकसित भारत सम्मेलन में श्री गडकरी ने केंद्र के इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम का बचाव करते हुए आलोचकों से कहा कि वे मिश्रित ईंधन के कारण समस्याग्रस्त एक भी वाहन का उदाहरण दें। उन्होंने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। श्री गडकरी ने ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक जैव ईंधनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधनों के अधिक उपयोग से प्रदूषण कम होगा, ईंधन आयात में कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

श्री गडकरी ने कहा कि सरकार की प्रमुख परियोजनाएं देश में संपर्क व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने 14 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग, जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर बन रही 36 सुरंगों, केदारनाथ रोपवे और कश्मीर से कन्याकुमारी तक बेहतर सड़क संपर्क जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है। श्री गडकरी ने यह भी कहा कि राजनीति सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम होनी चाहिए।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...