23.6 C
Dehradun
Tuesday, July 21, 2026


spot_img

तेज बारिश भी नहीं रोक सकी मुख्य सेवक के कदम, खटीमा में भारी बारिश के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकल सुनी आमजन की समस्याएं

देहरादून: खटीमा दौरे पर पहुँचे प्रदेश के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी के कदम भारी बारिश भी नहीं रोक पाई। अपनी आदत के अनुसार मुख्यमंत्री धामी खटीमा में तेज बारिश होने के बावजूद प्रातःकालीन भ्रमण पर निकले और इस दौरान जहां-कहीं भी लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी, उन्होंने लोगों को इत्मीनान से सुनकर उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही की।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिला भ्रमणों पर जाते हैं तो वे सुबह सवेरे वॉक पे निकल कर ग्राउंड लेवल पर गुड गवर्नेंस का रियलिटी चेक जरूर करते हैं। अभी गैरसैंण भराड़ीसैण में विधानसभा सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो पर निकले और दीवालिखाल में स्थानीय लोगों की समस्याओं से न केवल रूबरू हुए बल्कि लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम भी किया। इसी तरह भराड़ीसैण विधानसभा परिसर में चहलकदमी के दौरान उन्होंने सुबह सवेरे सफाई कर्मियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों का हौसलावर्धन किया।
इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री खटीमा भ्रमण के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले। सुबह से हो रही तेज बारिश के बावजूद सीएम ने तय किया कि वे वॉक पर जाएंगे और आमजन की समस्याओं से वाकिफ होंगे। खटीमा में वॉक के दौरान उन्होंने तमाम लोगों से भेंट की और छाते के नीचे खड़े होकर ही उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि व्यस्तम दिनचर्या के बीच सुबह का समय ही ऐसा होता है जब वे तसल्ली से आमजन के बीच रहकर उनकी बातों को सुन सकते हैं। इसीलिए हमेशा कोशिश रहती है कि जिला भ्रमण के दौरान मॉर्निंग वॉक पे निकलकर लोगों को सुना जाए और उनकी समस्याओं पर एक्शन लिया जाए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से...

0
हरिद्वार/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए...

मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज,...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने भेंट...

आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों...

राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...