26.8 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

‘हर हमला पहले से मजबूत बनाता है’, अमेरिका के आरोपों पर पहली बार बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिका में रिश्वत संबंधी आरोपों पर पहली बार बात की है। एक समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए अदाणी ने कहा कि उनका समूह विश्वस्तरीय नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौतम अदाणी ने कहा कि करीब दो सप्ताह पहले हमें अदाणी ग्रीन एनर्जी में नियमों का पालन नहीं करने को लेकर अमेरिका में आरोपों का सामना करना पड़ा था। यह पहली बार नहीं है जब हमें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मैं आपको यह बता सकता हूं कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक अधिक लचीले अदाणी समूह के लिए एक कदम बन जाती है।
उन्होंने कहा कि अदाणी समूह पहले ही अमेरिकी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर चुका है और इनके खिलाफ सभी संभव कानूनी उपाय तलाशने की बात कही है। गौतम अदाणी ने कहा कि आज की दुनिया में नकारात्मक बातें तेजी से फैलती हैं और हम कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से काम देते हैं। इससे पहले शुक्रवार को अदाणी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया था। वहीं, भारत ने कहा था कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अदाणी समूह के शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया जाना एक कानूनी मामला है, जिसमें निजी कंपनियां, व्यक्ति और अमेरिकी न्याय विभाग शामिल हैं। साथ ही कहा कि भारत सरकार को इस मामले में अमेरिका से कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। बता दें कि अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी पर सौर ऊर्जा बिक्री का अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को करीब 2,200 करोड़ रुपये की रिश्वत दिए जाने के आरोप लगे हैं। इसमें गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...