21.5 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले चरण में, डॉ. जयशंकर दोहा पहुंचे, जहां उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अस्‍सानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से ऊर्जा, व्यापार, निवेश, संपर्क, सुरक्षा और जन-संबंधों की समीक्षा की। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कतर के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और पश्चिम एशिया संघर्ष तथा उसके प्रभाव पर उनके आकलन साझा करने की सराहना की।

डॉ. जयशंकर इस महीने की 13 तारीख को अमरीका के न्यूयॉर्क शहर की यात्रा करेंगे, जहां वे 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, डॉ. जयशंकर इस महीने की 14 और 15 तारीख को ब्रसेल्स में आयोजित होने वाली तीसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भाग लेंगे और यूरोपीय संघ तथा बेल्जियम के विदेशमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...