27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

रेप-भ्रष्टाचार के आरोप से चर्चित IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव गिरफ्तार

पटना: सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव हंस के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर संजीव हंस के चार ठिकानों पर रेड की है। इतना ही नहीं संजीव हंस से जुड़े लोगों के तीन-तीन अलग ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही थी। इस कारण संजीव हंस और करीबीयों में हड़कंप मचा था। घर के अंदर बाहर से आने वाले लोगों की इंट्री बंद कर दी गई थी। ईडी के अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव की तलाश कर रहे थे।
बता दें कि कुछ माह पहले ही गैंगरेप केस के आरोपी संजीव हंस और गुलाब यादव के पटना, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पंजाब समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दोनों के खिलाफ पीएमएलए के तहत पहले से ही केस दर्ज कर रखा है। तीन माह पहले आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमएलए गुलाब यादव केस में नया मोड़ तब आया था प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केस करने वाली महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी की टीम ने महिला को इसके लिए नोटिस भी भेज दिया था। उन्हें पटना स्थित ईडी कार्यालय में आकर अधिकारियों के सवालों का जवाब देना था। ईडी के अनुसार, आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला से पूछताछ हुई। ताकि इस केस में सारे जानकारी स्पष्ट हो सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने बीटीइंडिया@100 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, राज्य की औद्योगिक क्षमता और विकास मॉडल...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित बीटीइंडिया@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...

आयुक्त गढ़वाल ने सहसपुर में विशेष शिविरों का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य की प्रगति...

0
देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने आज विधानसभा सहसपुर क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत आयोजित सघन शिविरों एवं चयनित मतदेय...

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः CM, ग्राम्य विकास...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक आयोजित की गई।...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...