30.1 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगी एमएसपी, सरकार उठाने जा रही ये कदम

नई दिल्ली: पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार अहम कदम उठाने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पराली जलाने वाले किसानों को अब एमएसपी नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने राज्यों को ऐसे किसानों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। नई व्यवस्था इसी साल से लागू हो सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में केंद्र सरकार ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के राज्य सरकारों से कहा कि जो भी किसान पराली जला रहे हैं, उन्हें एमएसपी का लाभ नहीं दिया जाए। साथ ही, ऐसे किसानों पर सख्त कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार ने इन राज्यों से यह भी कहा है कि इसरो की मदद इसमें ली जाए। इससे यह पहचान हो सके कि किस खेत में किसान पराली जला रहे हैं। इसके बाद जमीन का रिकॉर्ड चेक कर पराली जलाने की घटना उस किसान के नाम दर्ज कर ली जाएगी।
इस मामले में खाद्य मंत्रालय को भी एक मैकेनिज्म तैयार करने के लिए कहा गया है। इसमें पहले पराली जलाने वाले किसान का पहले जमीन का रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। इसके बाद उस किसान को एमएसपी का लाभ देना है या नहीं ये तय किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस तरह इस फैसले से दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण कम होगा। साथ ही पराली जलाने वाली घटना कम होगी। सरकार लगातार ये भी कोशिश कर रही है कि किसानों से पराली खरीद ली जाए। ताकि उन्हें जलाने का मौका मिले। सरकार एक इंटेंसिव स्कीम भी ऐसे किसानों के लिए ला सकती है। अगर वे अपनी पराली सरकार को देते है, तो उन्हें ज्यादा इंटेंसिव दिया जाएगा।
दरअसल, अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बहुत ज्यादा प्रदूषण हो जाता है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। इस पर एक कमेटी बनाई गई थी। इसी कमेटी ने सुझाव दिया था कि जो किसान पराली जलाते हैं, उन्हें एमएसपी का फायदा नहीं दिया जाए। अब केंद्र सरकार इसी पर अमल करने की तैयारी कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने परियोजना निर्माण के विभिन्न...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...