नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने हड़ताल वापस लेने और वापस ड्यूटी पर लौटने का फैसला किया है। दरअसल, केबिन क्रू का एक वर्ग हड़ताल पर चला गया था। इस वजह से यात्रियों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा था। एयरलाइन ने जब केबिन क्रू द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गौर करने का आश्वासन दिया, तब उन्होंने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।
सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन 25 केबिन क्रू को जारी किए गए बर्खास्तगी पत्र वापस लेने पर सहमत हो गई है। इसके साथ प्रबंधन सेवा नियमों के अनुसार मामलों की समीक्षा भी करेगा। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में केबिन क्रू के बीमार होने की सूचना देने के बाद मंगलवार रात से 170 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। दरअसल, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय में केबिन क्रू प्रतिनिधियों और एयरलाइन प्रतिनिधियों के बीच सुलह बैठक के दौरान हड़ताल वापस लेने और बर्खास्तगी पत्र (टर्मिनेशन लेटर) पर निर्णय पर सहमति हुई। इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लगातार तीसरे दिन चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण गुरुवार को अपनी दैनिक क्षमता की कुल 23 प्रतिशत यानी 85 उड़ानें रद्द कर दीं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने चालक दल के कम से कम उन 25 सदस्यों को बर्खास्त करने संबंधी पत्र भी जारी किए हैं, जिन्होंने एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में मंगलवार रात से बीमार होने की सूचना देनी शुरू की। एयरलाइन ने अब तक 170 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिनमें खाड़ी देशों की उड़ाने भी शामिल हैं। परेशानी कम करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 13 मई तक उड़ानों में कटौती करने का भी निर्णय लिया है। वह एयरलाइन के 20 मार्गों पर सेवाएं संचालित करेगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने हड़ताल वापस ली; बर्खास्तगी पत्र वापस लेगी एयरलाइन
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...
फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे, खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर अभियुक्त...
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को गृह...
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने परियोजना निर्माण के विभिन्न...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

















