शिवकाशी (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी में गुरुवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से पांच महिलाओं सहित नौ श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक शिवकाशी के एक पटाखा फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। ये ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास सेंगामालापट्टी में निजी पटाखा निर्माण इकाई में लगभग 10 कर्मचारी कार्यरत थे जब दोपहर में यह विस्फोट हुआ।
तमिलनाडु के शिवकाशी में भीषण हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच महिलाओं सहित नौ की मौत
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...
फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे, खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर अभियुक्त...
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को गृह...
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने परियोजना निर्माण के विभिन्न...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

















