23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

रूस-यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी, जेलेंस्की बोले-कु‌र्स्क में लड़ रहे यूक्रेनी सैनिक

कीव। रूस के सीमावर्ती इलाके कु‌र्स्क में यूक्रेनी सैनिक घिरे नहीं हैं बल्कि वे रूसी सेना से लड़ रहे हैं। यह बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कही है। जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर रूस यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श देगा लेकिन ऐसा तभी होगा जब यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण करेंगे। जेलेंस्की ने कहा, रूसी सेना ने षडयंत्र के तहत अब यूक्रेन के सूमी क्षेत्र पर हमले बढ़ा दिए हैं। कब्जे के लिए रूस का अगला निशाना सूमी हो सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि कु‌र्स्क में यूक्रेनी सैनिक घिरे नहीं हैं बल्कि बहादुरी से लड़ रहे हैं। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि कु‌र्स्क में हजारों यूक्रेनी सैनिकों को रूसी सेना ने घेर लिया है।
इस बीच सैन्य विश्लेषकों ने कहा है कि रूस कु‌र्स्क से यूक्रेनी सेना को बाहर कर उस पर पूर्ण कब्जे के नजदीक है। अगर ऐसा हुआ तो वह यूक्रेन के लिए झटका होगा, उसे सात महीने के कब्जे के बाद हाथ आया इकलौता रूसी इलाका छोड़ना पड़ेगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव सिद्धांत रूप में स्वीकार कर तो लिया है लेकिन यूक्रेन में लड़ाई रोकने के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा है। जेलेंस्की ने कहा है कि पुतिन इस प्रस्ताव की अनदेखी के लिए बहाने तलाश रहे हैं। उन्होंने सहयोगी देशों से पुतिन के रुख पर नजर रखने का अनुरोध किया है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने 25 यूरोपीय सहयोगी देशों के नेताओं से कहा है कि यूक्रेन में युद्धविराम लागू करने के लिए वे पुतिन पर दबाव बढ़ाएं। उन्होंने यूक्रेन की स्वनिर्मित मिसाइल नेपच्यून से हमले पर यूक्रेन को बधाई दी है। यह मिसाइल एक हजार किलोमीटर मारक क्षमता वाली है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...