27.2 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

पुलिस स्टेशन परिसर में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक

ऋषिकेश। आईडीपीएल पुलिस स्टेशन परिसर में खड़े सीज वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमे कई वाहन जलकर खाक हो गए। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह आईडीपीएल पुलिस स्टेशन  परिसर में खड़े पुराने सीज वाहनों में अचानक आग लगी हुई देखी गई। वाहनों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने तत्काल मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आईडीपीएल पुलिस स्टेशन प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि करीब आधा दर्जन पुराने सीज हुए चैपहिया वाहनों में आग लगी है। आग को बुझा दिया गया है। गनीमत यह है कि दमकल विभाग की टीम समय से मौके पर पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप नहीं लिया और आग अन्य वाहनों और चैकी तक नहीं पहुंची। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
पुलिस शरारती तत्वों के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने तो वाहनों में आग नहीं लगाई। पुलिस चैकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...