ऋषिकेश। आईडीपीएल पुलिस स्टेशन परिसर में खड़े सीज वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमे कई वाहन जलकर खाक हो गए। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह आईडीपीएल पुलिस स्टेशन परिसर में खड़े पुराने सीज वाहनों में अचानक आग लगी हुई देखी गई। वाहनों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने तत्काल मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आईडीपीएल पुलिस स्टेशन प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि करीब आधा दर्जन पुराने सीज हुए चैपहिया वाहनों में आग लगी है। आग को बुझा दिया गया है। गनीमत यह है कि दमकल विभाग की टीम समय से मौके पर पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप नहीं लिया और आग अन्य वाहनों और चैकी तक नहीं पहुंची। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
पुलिस शरारती तत्वों के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं उन्होंने तो वाहनों में आग नहीं लगाई। पुलिस चैकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस स्टेशन परिसर में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















