नई दिल्ली: राजधानी के अधिकतर इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ व नरेला जैसे इलाकों में तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। वहीं अभी राहत के आसार नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में आसमान से सूरज आग बरस रहा है। चिलचिलाती गर्मी व लू के थपेड़ों ने हाल बेहाल किया हुआ है। बुधवार को भी चुभती गर्मी और लू ने जीना मुश्किल किया। गर्मी और लू का ऐसा असर रहा कि राजधानी के अधिकतर इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ व नरेला जैसे इलाकों में तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। गर्मी के इस सितम से अभी राहत के संकेत नहीं है। अभी 18 जून तक भीषण गर्मी ऐसे ही पसीने छुड़ाएगी और लू परेशान करेगी। महीने के अंत तक ही दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में बीते चार-पांच दिनों से गर्मी ने हाल बेहाल किया हुआ है। सुबह सवेरे ही सूरज के तेवर तल्ख हो जाते हैं दिन चढ़ते-चढ़ते ऐसा लगता है मानो सूरज आग बरसा रहा हो। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नरेला में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतम पुरा, पूसा, जाफरपुर, रिज जैसे इलाकों में तापमान 46 डिग्री के पार रहा।
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं होने से बादल जमा नहीं होंगे। अगले छ: दिन तक लू की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने 13 जून से 18 जून तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने का अनुमान है। वहीं 20 जून के बाद प्री मानसून गतिविधियों (आंधी व बारिश) के होने की संभावना है। हालांकि मानसून के दस्तक के विषय में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा लेकिन उम्मीद है कि जून के अंत तक मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत मिल सकती है।
दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, अभी गर्मी से राहत के संकेत नहीं
Latest Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...
टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...
स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस...
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह...
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...















