जम्मू: कारगिल-द्रास मार्ग पर मंगलवार को आमने-सामने टक्कर के बाद दो वाहन गहरी खाई में गिर गए। हादसे में पांच लोगों की मौत और दो गंभीर घायल हो गए। हादसा 12:30 बजे शिलिकचाय बाइपास पर हुआ। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग कारगिल से द्रास की ओर जा रहे थे। शिलिकचाय बाइपास पर स्कॉर्पियो सामने से आ रहे एक टिपर के साथ टकरा गई। इससे बेकाबू हुए दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गए।
सूचना मिलते ही बचाव लद्दाख पुलिस और सेना के जवान पहुंचे और शवों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन मृतकों की पहचान मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी स्टाकपा, लियाकत अली पुत्र एके रजा निवासी चोस्कोर, मोहम्मद इब्राहिम पुत्र हाजी मोहम्मद निवासी बडगाम के रूप में हुई है। मरने वालों में दो लोग गैर-स्थानीय हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। लद्दाख हिल काउंसिल कारगिल के अध्यक्ष व सीईसी डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
कारगिल में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो वाहन टकराकर खाई में गिरे
Latest Articles
भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष मिशन पर...
नई दिल्ली। भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष प्रशिक्षण केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के...
कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे...
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा के शुरू में ऑकलैंड पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया।...
सीबीआई ने 133 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मुंबई में एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की कथित धोखाधड़ी...
उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के...















