16.2 C
Dehradun
Thursday, February 26, 2026


spot_img

घुसपैठ करते पांच आतंकी बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़े, लाश उठा ले गए साथी

पुंछ: नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करते पांच आतंकी बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गए। धमाका होते ही पाकिस्तान की अग्रिम चौकी पर खड़े उनके साथी शव उठा ले गए। सूत्रों के अनुसार कृष्णा घाटी के बट्टल क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। सेना ने अपने क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी कर दी और उजाला होने के बाद कई घंटे तलाशी अभियान चलाया। बुधवार देर शाम तक कोई भी संदिग्ध या शव बरामद नहीं हुआ। सेना ने घटना की अभी तक पुष्टि नहीं की है।
वहीं, सैन्य सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों का एक समूह मंगलवार रात घुसपैठ कर रहा था। इस दौरान उनमें से किसी एक का पांव बारूदी सुरंग पर आने से विस्फोट हो गया। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकी अपने साथ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लाए थे, उसमें भी विस्फोट हो गया।
23 जुलाई, 2023 को भी इसी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। उस समय भी सुरक्षाबलों के के कड़े प्रयास के बाद भी आतंकियों के शव बरामद नहीं हो पाए थे। गोलीबारी की आड़ में उन आतंकियों के शवों को भी उनके साथी उठा ले गए थे। गौरतलब है कि बट्टल आधा भारत के पास है तो आधा पाकिस्तान के कब्जे में है। इस कारण घुसपैठ करते वक्त पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों के साथी पाकिस्तानी सेना की चौकियों से उन पर नजर बनाए रखते हैं। मुठभेड़ होने पर आतंकियों के साथियों की कोशिश रहती है कि शव भारतीय सेना के हाथ न लगें। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों के बैट टीम का सदस्य होने की भी आशंका है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टॉप लीडरशीप के खात्मे के बाद माओवादियों का हर निशान मिटाने की तैयारी

0
नई दिल्ली। माओवादियों के टॉप लीडरशीप को खत्म करने के बाद उनके हर निशान मिटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत बड़े...

आठवां वेतन आयोग: ₹54000 न्यूनतम वेतन और पुरानी पेंशन बहाली पर ड्राफ्टिंग कमेटी की...

0
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनधारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। लंबे समय...

राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय आरोग्य मेला का किया उद्घाटन, औषधीय पौधों को लेकर दिया...

0
मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने औषधीय पौधों के लिए जोरदार समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी खेती न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति...

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ रुपये का मुंबई स्थित घर एबोड कुर्क

0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अनिल अंबानी के 3,716 करोड़ रुपये के मुंबई स्थित घर 'एबोड' को कुर्क कर...

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों की अनदेखी कर...