22.4 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

पाकिस्तान में बाढ़ से भीषण तबाही: पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में हालात गंभीर,15 लोगों की हुई मौत

पेशावर/लाहौर: पाकिस्तान के कई हिस्सों में लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में ही कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है, जबकि खैबर पख्तूनख्वा में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।
केवल पिछले 24 घंटे में पंजाब में 10 और खैबर पख्तूनख्वा में पांच लोगों की मौत हुई। इस साल 26 जून से अब तक पूरे पाकिस्तान में 854 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 130 बच्चे और 227 महिलाएं भी शामिल हैं।
पंजाब में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार ने बताया कि अब तक 7.6 लाख लोगों और पांच लाख से ज्यादा मवेशियों को बचाया गया है। लाहौर, हफीजाबाद और मुल्तान समेत कई जिलों में बीते 24 घंटे में 60 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इनमें से चार जगहों पर तो 120 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। पंजाब सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ों में से एक से जूझ रहा है।
खैबर पख्तूनख्वा में इस मानसून के दौरान अब तक 484 मौतें हुई हैं, जो पूरे पाकिस्तान में सबसे ज्यादा है। बीते 24 घंटे में यहां चार बच्चों और एक महिला की मौत हुई। राजधानी पेशावर में सिर्फ 24 घंटे में 41 मिमी बारिश हुई। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं। पंजाब में अब तक 209 मौतें दर्ज हुईं। वहीं सिंध में 58, बलूचिस्तान में 25, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 70 और इस्लामाबाद में 8 मौतें हुई हैं। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक ने बताया कि अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। लेकिन सरकार की सबसे बड़ी चिंता 80 लाख गरीब बाढ़ पीड़ित हैं, जिन्हें पानीजनित बीमारियों का खतरा है। उन्होंने कहा, ‘हमें पीने का साफ पानी, दवाइयां, बिजली, टेंट, मच्छरदानी और खाना तुरंत पहुंचाना होगा।’
पंजाब सरकार ने दावा किया कि सतलुज नदी में भारत से छोड़े गए पानी के कारण कई जिलों में बांध टूट गए हैं। आने वाले दो दिनों में यह पानी हेड मराला पहुंचने की आशंका जताई गई है। सरकार का लक्ष्य है कि पानी का बहाव 10 लाख क्यूसेक से ज्यादा न हो, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल

0
देहरादून। ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ऋषिकेश में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। यह प्रेस टूर भारत सरकार...

खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

0
देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज...

अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया...

0
हरिद्वार। अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को...