23 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

अमेरिकी राज्यों के बाद अब कनाडा के टोरंटो में दिवाली को मिली औपचारिक मान्यता, मेयर चाउ ने की घोषणा

टोरंटो: कनाडा के टोरंटो शहर की मेयर ओलिविया चाउ ने 20 अक्तूबर 2025 को आधिकारिक रूप से ‘दिवाली दिवस’ घोषित किया है। यह पहली बार है जब टोरंटो शहर में दिवाली को औपचारिक रूप से मान्यता दी गई है।
सोमवार को सिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मेयर चाउ ने कहा, ‘दिवाली अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस विभाजन भरे समय में यह याद रखना जरूरी है कि विविधता और समावेश हमारी ताकत हैं, और यही टोरंटो की पहचान है।’
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर इस घोषणा को साझा करते हुए लिखा, ‘टोरंटो शहर ने आधिकारिक रूप से 20 अक्तूबर 2025 को ‘दिवाली दिवस’ घोषित किया है। यह निर्णय दिवाली की भावना, अंधकार पर प्रकाश की विजय, का उत्सव मनाता है और भारतीय समुदाय के सांस्कृतिक व सामाजिक योगदान को सम्मान देता है।’
टोरंटो शहर की तरफ से जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया, ‘दिवाली दिवस के अवसर पर हम दक्षिण एशियाई समुदाय के ऐतिहासिक और निरंतर योगदान को पहचानते और उनका उत्सव मनाते हैं, जो टोरंटो के आदर्श वाक्य ‘विविधता हमारी ताकत है’ को साकार करता है।’
मेयर ओलिविया चाउ ने घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘मैं, टोरंटो सिटी काउंसिल की ओर से, 20 अक्तूबर 2025 को टोरंटो शहर में ‘दिवाली डे’ घोषित करती हूं।’ इस ऐतिहासिक घोषणा से भारतीय मूल के निवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय में उत्साह का माहौल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...