22.8 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की

नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की पांचवीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों देशों ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए भारत की 10 हजार करोड़ रुपये की सहायता की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में 332 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 नई विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, शहरी सुविधाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी हैं।

यात्रा के दौरान ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 4 हजार करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा के समझौते और स्वास्थ्य शिक्षा तथा अनुसंधान में सहयोग के लिए एम्स, नई दिल्ली और भूटान के खेसर ग्याल्पो मेडिकल विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुए। विदेश सचिव ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और विदेश मंत्री डी. एन. धुंग्येल से मुलाकात कर दोनों देशों के सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...