26.6 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हर घंटे में 2 एकड़ वनभूमि की जा रही है अतिक्रमण मुक्त

देहरादून: उत्तराखंड में वनों से अवैध अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में विगत सात दिनों में वेस्टर्न सर्किल , शिवालिक सर्कल, राजाजी पार्क के अंतर्गत 352 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वन अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालो को जंगल में क़ब्ज़ा करने वालों को वार्निंग दी गई है ।

युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक हॉफ अनूप मलिक मॉनिटरिंग कर बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अब तक 2859 एकड़ वन भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त की गई है ।वन भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सीएम उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में साक्ष्यों के आधार पर अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चल रहा है।उन्होंने बताया कि करीब हर घंटे 2 एकड़ जंगल को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देहरादून वन प्रभाग में 43.75 एकड़, तराई पूर्वी में 37.5 एकड़, तराई पश्चिमी में 6.25 एकड़, तराई केन्द्रीय में 37.5 एकड़ में वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है । इसके अतिरिक्त राजाजी टाइगर रिजर्व से भी 7.3 एकड़ जंगल की जमीन खाली करवाई गई है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...