23.6 C
Dehradun
Saturday, August 15, 2026


spot_img

वन दरोगा की लिखित परीक्षा संपन्न, 31 हजार अभ्यर्थीयों ने नहीं दी परीक्षा ।Postmanindia

उत्तराखंड में अधिनस्त सेवा चयन आयोग द्वारा वन विभाग के अंतर्गत वन दरोगा (Forester) के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई. आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 83794 अभ्यर्थियों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (C.B.T.) 16 जुलाई से 25 जुलाई के मध्य आयोजित की गयी. 9 दिनों में कुल 18 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गयी. एक शिफ्ट में परीक्षा हेतु औसतन 4660 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु आमंत्रित किया गया.

सभी 18 शिफ्ट में कुल 51961 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए तथा 31833 अभ्यर्थी अनुपस्थित इस प्रकार कुल उपस्थिति 62 प्रतिशत रही. प्रदेश के 3 जिलों को छोड़कर (टिहरी रुद्रप्रयाग व उधमसिंहनगर) अन्य सभी 10 जिलों में परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें 4 जिलों में टेबलेट का भी उपयोग किया गया. वर्षा ऋतु के मध्य भी यह ऑनलाइन परीक्षा (C.B.T.) बिना किसी तकनीकी व्यवधान के सम्पन्न हुई. अधिनस्त सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बाडोनी ने कहा कि परीक्षा के संचालन के लिए आयोग जिला प्रशासन, पुलिस आई. टी. डी. ए., सेवा प्रदाता, परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक तथा आयोग प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली।  भारत ने फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न अंग हैं। नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने...

ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर

0
नई दिल्ली। ओडिशा में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण राज्‍य के उत्तरी जिलों में बाढ़ आने से लाखों लोग विस्थापित हो गए...

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में...

राष्ट्र प्रथम, नशामुक्त भारत और विकसित भारत-स्वतंत्रता के अमृत संकल्पों को जन-जन का संकल्प...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस...

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से...

0
देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के...