देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डा. संधु देश के चुनाव आयुक्त बनाए गए है। सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं 2021 में राज्य के मुख्य सचिव बनाए गए थे उनकी गिरती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। केंद्र सरकार ने ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली थे। ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू को चुनाव आयोग का आयुक्त चुना गया है। यह दावा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने किया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल थे। हालांकि आधिकारिक ऐलान शाम तक किया जा सकता है। ज्ञानेश कुमार केरल के हैं जबकि सुखविंदर सिंह संधू पंजाब मूल के हैं। सुखविंदर संधू उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और एनएचएआई के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं और गृह मंत्रालय में तैनात रह चुके हैं। धारा 370 पर फैसले के वक्त गृह मंत्रालय में तैनात थे। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर चुनाव आयुक्त की नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी।
बता दें, अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली थे। इनकी नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में हिस्सा लेने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीती रात उनके सामने 212 नाम रखे गए। सुबह ही बैठक में हिस्सा लेना था। मैं इन लोगों के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाया। मुझे सिर्फ औपचारिकता के लिए बुलाया गया था। होने वही है, तो सरकार चाहेगी।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डा. एसएस संधु होंगे चुनाव आयुक्त
Latest Articles
उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘‘अग्निवीर सेल’’ की...
देहरादून। कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ’‘युवा अग्निवीर संवाद’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में...
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा...
हरिद्वार/देहरादून। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के...
ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

















