29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़ा सरकार को यह बड़ा सुझाव |Postmanindia

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़ा एक बड़ा सुझाव दिया है. हरीश रावत कहते हैं कि पूर्वी यूरोप, पूर्वी एशिया के देशों में बड़े-बड़े राजमार्गों, बड़ी सड़कों में ग्राम सरायें होती हैं. जहां स्थानीय उत्पाद पर्यटकों को अच्छे दामों पर मिल जाते हैं. इससे ग्रामीण शिल्प को प्रोत्साहन मिलता है, ऐसी ग्राम सरायें हमारे अपने पूर्वोत्तर के राज्यों में भी हैं. मैंने वर्ष 2015 में निर्णय लिया कि राज्य के सभी प्रमुख मार्गों पर सराय विकसित किये जायं, उद्वेश्य स्थानीय क्राफ्ट, अनाजों व व्यंजनों के स्टाॅल स्थानीय लोगों, विशेषतः महिला समूहों को उपलब्ध करवाना था.

इस दिशा में काम प्रारम्भ करने हेतु मैंने कहा कि आप ग्राम वासियों से भूमि को साझा कर ऐसी छोटी-छोटी मगर हर प्रकार की मार्ग सुविधायुक्त सरायें विकसित करिये. सचिव पर्यटन ने प्रारम्भ में बड़ा जोश दिखाया फिर कतिपय कारणों से योजना आगे नहीं बढ़ पाई. इधर मैं देख रहा हॅू कि कुछ ऐसे स्थल अब स्वतः विकसित हो रहे हैं. वहां सुविधाएं विकसित कर पर्यटन विभाग इस प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप दे सकता है. उत्तराखण्ड में लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं. उनकी सभी हमारे व्यंजनों दस्तकारी की वस्तुओं में बड़ी रूची रहती है. हमें उन्हें उनके यात्रा मार्ग में ही यह सुविधा देनी चाहिये.

यह भी पढ़ें: दिल्ली दौरे पर सीएम तीरथ ने राजनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाक़ात

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...