23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, टापू पर फंसी 22 जिंदगियां, SDRF ने किया रेसक्यू

ऋषकेश: तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से आपदा के हालात बने हुए हैं। गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से रायवाला के पास गंगा के टापू में 22 लोग फंस गए। अस्थायी रूप से बनाया गया डेरा नदी के बहाव की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह भी वन गुर्जर हैं और हाल ही में उत्तरकाशी से रायवाला आए थे।

बताया जा रहा है कि इनको हरिद्वार जाना था। मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर रायवाला पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। टीम वोट की मदद से फंसे हुए व्यक्तियों तक पहुंची और उनको सकुशल बाहर निकाला।

रायवाला पुलिस प्रशासन ने टापू पर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला इतना ही नहीं मित्र पुलिस प्रशासन ने उनकी व्यवस्था के लिए इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन ने खाने पीने की व्यवस्था भी की है। रायवाला के थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि वन गुर्जरों के चार डेरे से सम्बंधित यह लोग उत्तरकाशी से रायवाला आए थे और रात को गंगा पार डेरा बनाकर रुके थे, जिसमें 13 बच्चों सहित 22 लोग हैं। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए गंगा तटवर्ती क्षेत्र के नागरिकों को गंगा किनारे न जाने के लिए सूचित किया गया है। ग्राम प्रधानों को भी सूचना प्रसारित करने के लिए कहा गया है। वहीं डेरे में शामिल वन गुर्जर गुलाम रसूल ने बताया कि उनकी दो भैंसे नदी के बहाव में बह कर लापता हुई हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...