24.1 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

लगातार बारिश के चलते गंगोत्री- यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बाधित, 155 सड़कें बंद

देहरादून: उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग और पुरसाड़ी के बीच मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। चमोली से कोठियाल से बाइपास होते हुए वाहनों की आवाजाही हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून और नैनीताल समेत सात जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

ये भी पढ़ें:http://उत्तराखंड: खंबे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

बता दें कि बीती रोज हुई बारिश और भूस्खलन के कारण मलबा आने से गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सड़कें बाधित हैं। मलबा आने से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आवाजाही बाधित है, जबकि भूस्खलन के कारण बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात में बाधित होते रहे। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 11 घंटे बाद सुचारु किया जा सका। गढ़वाल और कुमाऊं के ग्रामीण क्षेत्रों में मलबा आने से 155 सड़कें बंद हैं। नदी-नाले उफान पर हैं, हालांकि गुरुवार को गंगा समेत ज्यादातर नदियों के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन कुमाऊं में सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

जनपद उत्तरकाशी में भी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण बैरियर के पास बंद है। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़, डाबरकोट, ओजरी और राना चट्टी के पास भारी भूस्खलन आने के कारण बंद हुआ। इसके साथ ही जनपद के 40 संपर्क मार्ग भी बंद हैं। जिनसे 65 से अधिक गांवों का संपर्क कटा हुआ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...