देहरादून। सरकारी टेण्डर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी। जिसमें अवैध क्रिया कलापों से अर्जित सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही भी होगी।
बता दें कि सरकारी टेण्डर दिलाने के एवज में लोगों से धोखाधडी कर पैसे हडपने वाले मुख्य आरोपी सौरभ वत्स तथा मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय को राजस्थान तथा देहरादून से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा द्वारा पीसी उपाध्याय के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए फर्जी सरकारी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को ई-टेण्डरिंग के माध्यम से सरकारी टेण्डर दिलाने के एवज में उनके साथ करोडों रूपये की ठगी की गई थी। आरोपियों के विरूद्ध जनपद देहरादून सहित अन्य जनपदों व गैर प्रान्तों में धोखाधडी के कई मुकदमें दर्ज हैं। सौरभ वत्स, पीसी उपाध्याय नन्दिनी वत्स, पत्नी सौरभ वत्स निवासी अम्बाला रोड नकुड, सहारनपुर हाल निवासी अठूरवाला जौलीग्रान्ट, थाना डोईवाला, शाहरूख खान पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम बाजावाला, मारखम ग्रान्ट के विरूद्ध कोतवाली नगर में 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त सभी आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति के चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों की अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य निजी सचिव सहित चार पर लगी गैंगस्टर
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















