27.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

सदियों तक स्मृति में जिंदा रहेंगे जनरल रावत: राजनाथ सिंह

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में पांचवें धाम सैन्य धाम के शिलान्यास के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें भारत और नेपाल के रिश्ते बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन हम कभी ये रिश्ते टूटने, बिखरने नहीं देंगे। 1971 में ठीक पचास साल पहले सेना के पराक्रम के बूते ही पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था। भारत का चरित्र रहा कि कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया या किसी की एक इंच भूमि पर नजर नहीं डाली। पर किसी ने आंख दिखाई तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा उत्पाद में भारत आत्मनिर्भर हुआ है। पहले 65 फीसद आयात होता था, आज हम 72 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, शहीद वह होता है, जो निडर होता है। उसके मन में राष्ट्रीय स्वाभिमान की प्रबल भावना होती है। इस सैन्य धाम में जो भी आएगा, राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना लेकर जाएगा। देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा लेकर जाएगा।

उन्होंने जनरल बिपिन रावत को याद करते कहा कि वह सदियों तक स्मृति में जिंदा रहेंगे। भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहे यह प्रयास रहेगा। अपनी संस्कृति से दूर व्यक्ति कटी पतंग की तरह होता है। सैन्य धाम में हर शहीद का नाम बडे अक्षरों में अंकित होना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आनलाइन श्रद्धांजलि की व्यवस्था भी सैन्य धाम में होनी चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...