35.7 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा ने जोशीमठ आपदा पीड़ित के लिए जोशीमठ में बनाया घर, कल सीएम

जोशीमठ की आपदा में बेघर हुई वृद्धा सोणी देवी को कल अपना नया घर मिल जाएगा। ग्राफिक एरा द्वारा बनाये गए इस घर की चाबी कल (20 जून को) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर में आयोजित समारोह में उन्हें सौंपेंगे।

जोशीमठ क्षेत्र के रैंणी गांव में फरवरी, 2021 में ग्लेशियर टूटने से भयंकर बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में बड़े स्तर पर जन-धन की हानि होने के साथ ही रैंणी गांव में वृद्धा श्रीमती सोणी देवी का घर भी जमींदोज हो गया था। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने रैंणी में बेघर हुई सोणी देवी के लिए आसपास के सुरक्षित इलाके में घर बनाने का निर्णय करके ग्राफिक एरा के विशेषज्ञों की एक टीम निदेशक इंफ्रास्टैचर डॉ सुभाष गुप्ता के निर्देशन में रैंणी गांव भेजकर सहायता कार्य का आगाज कर दिया था। परगनाधिकारी जोशीमठ सुश्री कुमकुम जोशी और जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि का चयन व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद श्रीमती सोणी देवी के लिए जोशीमठ के पास मेरग गांव में नये घर का निर्माण कराया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल (20 जून को) श्रीमती सोणी देवी को गोपेश्वर में होने वाले कार्यक्रम में इस घर की चाबी सौंपने की स्वीकृति दे दी है। ग्राफिक एरा के महानिदेशक डॉ संजय जसोला और निदेशक (इंफ्रा.) डॉ सुभाष गुप्ता इसके लिए गोपेश्वर रवाना हो गये हैं। भूकम्परोधी तकनीक से मेरग गांव में यह मकान बनाया गया है। नया घर मिलने को लेकर श्रीमती सोणी देवी बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि आंसू पोंछने के लिए डॉ कमल घनशाला जैसे लोग हों, तो आदमी कितना भी बड़ा दर्द भूल सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...