24.2 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

लखनऊ। यूपीएमएसपी ने आज यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल और इंटर के छात्र अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची, पास पर्सेंटेज आदि विवरण भी जारी कर दिए हैं।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए इस वर्ष 29 लाख से भी अधिक छात्र पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 89.55% रहा है। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।
1. प्राची निगम
2. दीपिका सोनकर
3. नव्या सिंह
3. स्वाति सिंह
3. दीपांशी सिंह सेंगर
3. अर्पित तिवारी

इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% रहा है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी यूपी बोर्ड इटंर की परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल हैं। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। इस वर्ष 12वीं में 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
इंटरमीडिएट के टॉपर
रैंक नाम
1. शुभम वर्मा
2. विशु चौधरी
2. काजल सिंह
2. राज वर्मा
2. कशिश मौर्य
2. चार्ली गुप्ता
2. सुजाता पांडेय
2. शीतल वर्मा
3. कशिश यादव
3. आदित्य कुमार यादव
3. अंक्षा विश्वकर्मा
3. पलक सिंह
हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

0
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...

व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...

0
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह मिलाद...

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव...