24 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

सोने की कीमत में बढ़ोतरी, 95 हजार के पार हुआ 10 ग्राम सोना

नई दिल्ली। सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सुबह लगभग 6 बजे ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। अभी सुबह 10.02 बजे एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड) में सोने के भाव में उछाल देखा गया है।
24 कैरेट सोने का भाव 95,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं ये 95,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर आज का हाई रिकॉर्ड बना चुका है। कल यानी 16 अप्रैल को 9 बजे के करीब ही 24 कैरेट सोने की कीमत 94,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक शुरुआत सत्र में गोल्ड की कीमत ग्लोबल बाजारों में 3,357.40 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं इस हफ्ते अब तक बुलियन में 3% से भी ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.2% बढ़कर 3,351.50 डॉलर पर पहुंच गया है। ये रिपोर्ट तकरीबन सुबह 9 बजे की है।
एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के अनुसार चांदी की कीमत में गिरावट आई है। जहां सोना आज और महंगा हो गया है। वहीं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। अभी लिखते समय, सुबह 10.06 बजे चांदी के दाम में लगभग 960 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई है।
जब भी विश्व पर कोई आर्थिक संकट आ रहा होता है या आने वाला होता है। तो निवेशक सोने की ओर रूझान लेने लगते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि विश्व अर्थव्यवस्था में हुई अस्थिरता के समय सोना ही एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। 2 अप्रैल की देर रात ट्रंप टैरिफ की घोषणा हुई। जिसका सबसे ज्यादा असर शेयर बाजारों में ही देखने को मिल रहा था। हालांकि ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगा दी है। लेकिन फिर भी अर्थव्यवस्था में संकट बनता दिख रहा है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया की वैल्यू भी घटी है। आज से तकरीबन एक महीने पहले 1 डॉलर की वैल्यू लगभग 86 रुपये थी। जो अब लगभग 85 रुपये पहुंच गई है। रुपयों में आई गिरावट का भी सोने की कीमत पर प्रभाव पड़ता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...