29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

कोविड काल में अच्छी खबर, ग्राफिक एरा के दीपक को बीटेक में मिला 40.37 लाख का प्लेसमेंट |Postmanindia

देहरादून, 30 मई. कोरोना और ब्लैक फंगस के कारण जब जिंदगी रूठी हुई सी लगने लगी और चिंता की लकरें गहरी होती जा रही हैं, इस दौर में एक अच्छी खबर भी आई है. ग्राफिक एरा के बी टेक के छात्र दीपक सिंह रौतेला को 40.37 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुन लिया गया.

बागेश्वर का रहने वाला दीपक सिंह ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का बी. टेक कम्प्यूटर साईंस का 2017-21 बैच का छात्र है. अमेरिकी मूल की विख्यात कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने परीक्षा और साक्षात्कारों के कई दौर के बाद दीपक का चयन किया है. दीपक के पिता भारतीय सेना में सेवा कर चुके हैं.

कोरोना की मार और लॉकडाउन के कारण जब जिंदगी ठहर सी गई है, उस दौर में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी कामयाबी की एक नई दास्तान लिख रहे हैं. इसी बुरे दौर में ग्राफिक एरा ने महज सौ दिन में हल्द्वानी में विश्वविद्यालय का एक नया कैम्पस खोलने का नया कीर्तिमान बनाया.

बुरे दौर में शानदार प्लेसमेंट के जरिये ग्राफिक एरा ने उत्तराखंड के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में खुशियां बांटने का सिलसिला जारी रखा. इस दौरान एडोबी, अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, जैस्केलर कॉग्निजेंट, इंफोसिस, एमएक्यू, ड्योलाइट, टीसीएस, हिटैची समेत देश और दुनिया की तमाम कम्पनियों में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून और भीमताल कैम्पस के 1400 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट चुके हैं.

दीपक सिंह रौतेला को माइक्रोसॉफ्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए चुना है. यह कामयाबी मिलने से पहले दीपक को जैस्केलर में 17 लाख रुपये सालाना का ऑफर मिल चुका है. दीपक ग्राफिक एरा के उन छात्र-छात्राओं में शामिल है जिन्हें मशहूर कम्पनी अमेजॉन ने  इंटर्नशिप के लिए चुना था.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी 7 ऑक्सीजन प्लांट की सौगात

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...