23.3 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

अच्छी खबर: उत्तराखंड में एंबुलेंस की सेवा में हुआ ये बदलाव, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

देहरादून: उत्तराखंड में 108 की सेवा के नियमों में बदलाव किया गया है । एंबुलेंस अब गंभीर मरीजों को सीधे हायर सेंटर पहुंचाएंगी। राज्य सरकार ने जिले के बार्डर पर एंबुलेंस बदलने के नियम में बदलाव करते हुए इंटर फैसिलिटी ट्रांसफर एंबुलेंस सुविधा शुरू की है। 108 सेवा की एंबुलेंस अब तक मरीजों को ब्लॉक या जिले की सीमा तक ही लाती थी। दूसरे जिले या दूर के अस्पताल जाना होता था तो एंबुलेंस बदलनी पड़ती थी। कई बार तो दो से तीन बार तक एंबुलेंस बदलनी पड़ जाती थी। इससे मरीजों को भारी दिक्कत होती थी।

राज्यभर में 108 सेवा के तहत 30 इंटर फैसिलिटी ट्रांसफर एंबुलेंस तैनात की गई हैं जो मरीजों को सीधे हायर सेंटर पहुंचाएंगी। हालांकि मरीज को हायर सेंटर की जरूरत है या नहीं, यह सबसे नजदीकी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ही तय करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि कई जगह से 108 एंबुलेंस के मरीजों को आधे रास्ते में छोड़ने की शिकायत मिल रही थी। मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए 108 सेवा के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले चरण में 30 आईएफटी एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। जल्द ही इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...