23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों के लिए शासन ने तैनात किए नोडल अफसर, जारी किए नंबर

देहरादून: रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को लेकर वहां पर पढ़ाई कर रहे छात्रों के परिजन चिंतित हैं। हालांकि, यूक्रेन में रह रहे छात्रों के परिजनों का कहना है कि उनकी बच्चों से बात हो रही है। अभी तो सब ठीक है, लेकिन बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सभी परिजन अपने बच्चों को अब वापस बुला रहे हैं।

वहीं अपर सचिव रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि वर्तमान में रूस एवं यूक्रेन के मध्य युद्ध की स्थिति को देखते हुए यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के सम्बन्ध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन हेतु निम्नलिखित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है…

पी० रेणुकादेवी व्यवस्था / नोडल अधिकारी। / पुलिस उपमहानिरीक्षक, मोबाइल 7579278144

प्रमोद कुमार / पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था / सहायक नोडल अधिकारी। 9837788889

नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों के परिजनों से प्राप्त हो रही सूचनाओं का संकलन करते हुए गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें। यह भी उल्लेखनीय है कि यूक्रेन की आपात स्थिति के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर अनेक अफवाहें प्रसारित होने से यूक्रेन में निवासरत् उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों के परिजनों में भय एवं आशंका व्याप्त हो रही है। अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि अपने सोशल मीडिया मॉनिटीरिंग यूनिट ( Social media monitoring unit) के माध्यम से अफवाहों पर नियंत्रण रखते हुए प्रभावित नागरिकों के परिजनों से तत्काल समन्वय स्थापित कर यथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...