22.5 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

Government Job: उत्तराखंड में खुला भर्तियों का पिटारा, इस विभाग में निकली भर्तियां

देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए अच्छी खबर। उत्तराखंड में नौकरियों का पिटारा खुल गया है। जी हां सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकाली हैं। UKSSSC(उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने समूह-ग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी भर्ती, पशुपालन और उद्यान विभाग सहित कई अन्य विभागों के 423 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।

UKSSSC ने खोला भर्तियों का पिटारा, विभिन्न विभागों के 423 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन 2
इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा के लिए 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2021 है। जबकि परीक्षा का अनुमानित समय मार्च 2022 रखा गया है।

423 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग के अन्तर्गत चारा सहायक ग्रुप-2 के रिक्त 03 पदों एवं चारा सहायक ग्रुप-3 के रिक्त 02 पदों, उद्यान विभाग के अन्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-2 के रिक्त 01 पद, डेरी विकास विभाग के अन्तर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के रिक्त 03 पदों, कृषि विभाग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के रिक्त 188 पदों, उद्यान विभाग के अन्तर्गत उद्यान विकास शाखा वर्ग-02 के रिक्त 26 पदों, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के रिक्त 03 पदों, सहायक पौध सुरक्षा अधिकारी/मधु विकास निरीक्षक के 02 पदों, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी(उद्यान विज्ञान) के रिक्त 03 पदों, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी(वनस्पति विज्ञान) के रिक्त 03 पदों, मशरूम पर्यवेक्षक के रिक्त 04 पदों, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के रिक्त 04 पदों, औद्यानिक विकास शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक) के रिक्त 181 पदों अर्थात कुल 423 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन जारी किया है।

OTR भरने में सहायता के लिए…

आयोग द्वारा बताया गया कि अभ्यर्थियों के लिए OTR(वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य कर दिया गया है। OTR भरने में सहायता के लिए आप आयोग के टोल फ्री नम्बर (9520991172 या व्हाटसएप नम्बर 9520991174) या आयोग की ईमेल आईडी chayanayog@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस विज्ञापन के बारे में पूरी जानकारी और आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर विजिट करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...