30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स बाज़ार और वेवएक्स स्थापित किए हैं। लोकसभा में आज सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि वेव्स बाज़ार मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए साल भर चलने वाले वैश्विक बाज़ार और सहभागिता मंच के रूप में कार्य करता है।

यह फिल्मों, एनिमेशन, विजुअल इफेक्‍ट्स, गेमिंग, इमर्सिव मीडिया, संगीत और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में व्यवस्थित व्यावसायिक खोज, बिजनेस-टू-बिजनेस मीटिंग, बाज़ार तक पहुंच, निवेश सुविधा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुगम बनाता है।

वेवएक्स एक समर्पित स्टार्टअप प्लेटफॉर्म है जो निवेशक संपर्क पहलों और साझेदारों और इनक्यूबेटरों के नेटवर्क के माध्यम से फंडिंग तक पहुंच को सुगम बनाकर मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...