26 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

राज्यपाल ने 30वें विरासत महोत्सव का किया शुभारंभ

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम ओएनजीसी, देहरादून में 30वें विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारंभ किया। 15 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और बेलारूस की लोकधुनें गूंजने के साथ ही देश-विदेश की संस्कृति का समागम देखने को मिलेगा।

रीच संस्था की ओर से आयोजित हुए इस महोत्सव की शुरुआत विश्वविख्यात सरोद वादक पद्मविभूषण उस्ताद अमजद अली खान की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ। उनकी मधुर धुनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सरोद की तानों और तबलों की बेहतरीन जुगलबंदी ने माहौल को ऊर्जा और आनंद से भर दिया।

महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा की यह केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत और विशेषकर देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध परंपराओं और गौरवशाली विरासत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि “संस्कृति ही राष्ट्र की आत्मा है” और विरासत महोत्सव पिछले तीन दशकों से भारत की विविधता, कला और परंपराओं को जीवंत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारे शिल्पकारों और कलाकारों को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने उत्तराखण्ड की संस्कृति को प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि देवभूमि के मेले, त्योहार, लोकगीत और लोकनृत्य हमारी जीवंत धरोहर हैं। राज्यपाल ने कहा कि विरासत महोत्सव ने आज विश्व बंधुत्व और “विविधता में एकता” का संदेश देने वाला एक सशक्त मंच बना लिया है।

राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी विरासत और परंपराओं से जुड़ें। उन्होंने कहा कि जब नई पीढ़ी अपनी संस्कृति को आत्मसात करती है, तभी वह आत्मविश्वास के साथ विश्व मंच पर खड़ी हो सकती है। उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम अपनी विरासत को सहेजेंगे, संरक्षित करेंगे और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँगे।

राज्यपाल ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘‘निशंक’’, रीच संस्था के महासचिव आर. के. सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सुनैना प्रकाश, हेमंत अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...