23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल को लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड्स

देहरादून। चिकित्सा क्षेत्र में कई नये कीर्तिमान बनाने वाले ग्राफिक एरा हॉस्पिटल अब दूर दूर तक अपनी चमक बिखेरने लगा है। लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड नॉर्थ 2025 की दो महत्वपूर्ण श्रेणियों ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट में सम्मानित किया गया।
ई.टी. लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड नॉर्थ 2025 में ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस को सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर में उत्कृष्टता के दो अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया। दिल्ली के एक विख्यात होटल में हुए इस कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेता श्री अनुपम खेर ने अवॉर्ड्स प्रदान किए। पहला पुरस्कार ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने प्राप्त किया। वहीं, दूसरा सम्मान हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी ने ग्रहण किया।
ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने बीते वर्षों में जटिलतम सर्जरी और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से प्रदेश में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हाल ही में यहां की डॉक्टरों की टीम ने कुशिंग्स सिंड्रोम का बिना मस्तिष्क खोले सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत में नई मिसाल पेश की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...