25.2 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास, NABH के 600 मानकों पर खरा

देहरादून। ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एन.ए.बी.एच) के सबसे शीर्ष स्टैंडर्ड (6वंे संस्करण) की मान्यता प्राप्त करने वाला यह देश का पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है।
एन.ए.बी.एच मान्यता को भारत में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और रोगी सुरक्षा का स्वर्ण मानक माना जाता है। एन.ए.बी.एच अब तक पांचवें संस्करण की मान्यता प्रदान करता आ रहा था, जिसमें 500 मापदंड शामिल थे। इन सभी पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही इसकी मान्यता दी जाती थी। इसके हाल ही में लागू किए गए छठे संस्करण में 600 से अधिक कठोर मापदंड जिनमें रोगी सुरक्षा, क्लीनिकल गुणवत्ता, आधुनिक चिकित्सा शिक्षा, संक्रमण नियंत्रण और अकादमिक एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हंै। इन चुनौती पूर्ण मानकों पर खरा उतरकर ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता और विश्वास का पर्याय बन गया है।
इस उपलब्धि पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक मान्यता नहीं बल्कि संस्थान की उस सोच और दृष्टिकोण की पुष्टि है जिसके केंद्र में हमेशा उत्कृष्टता रही है। उन्होंने कहा कि यह मील का पत्थर रोगियों को बेहतरीन विशेषज्ञता और दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पेशेगत उच्च मानदंडों को अपनाने और सेवा भावना से कार्य करने का सुफल है। डा. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज का लक्ष्य केवल डॉक्टर तैयार करना नहीं है बल्कि ऐसे संवेदनशील और जिम्मेदार चिकित्सक बनना है जो समाज की सेवा को अपना धर्म माने।
इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज हर क्षेत्र में नए मानक गढ़ने की क्षमता और संकल्प रखता है। यह मान्यता केवल संस्थान की सफलता नहीं बल्कि उत्तराखंड और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करते हुए ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने एक नई पहचान स्थापित की है और लोगों का विश्वास जीता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...