पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले स्थित सुनरकोट में शाम करीब 7:45 बजे 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मुख्यालय में अचानक हुए ग्रेनेड विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस धमाके में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है। बलिदान जवान की पहचान 18 मैक के सिपाही भावेश चौधरी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका आतंकियों की कायराना हरकत थी या फिर किसी आकस्मिक विस्फोट का नतीजा। सुरनकोट में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश जारी है। इसके अलावा, द्राबा क्षेत्र में ही एक अन्य घटना में ग्रेनेड फटने से दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है
पुंछ के सुरनकोट में 16 आरआर मुख्यालय पर ग्रेनेड धमाका, एक जवान बलिदान; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















