29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

मई में जीएसटी संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये हुआ

नई दिल्ली: देश का सकल जीएसटी संग्रह मई में बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सालाना आधार पर इसमें 10% की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने जीएसटी संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”मई 2024 में सकल माल व सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा।” मई संग्रह में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्घि घरेलू लेनदेन से राजस्व में मजबूत वृद्घि (15.3 प्रतिशत ऊपर) की वजह से है।
रिफंड के लिए लेखांकन के बाद, मई 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.44 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 25 में मई 2024 तक सकल जीएसटी संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा, सालाना आधार पर इसमें 11.3 प्रतिशत की वृद्धि आई। यह घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (14.2 प्रतिशत ऊपर) और आयात में मामूली वृद्धि (1.4 प्रतिशत ऊपर) से प्रेरित है। रिफंड का लेखा-जोखा करने के बाद वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक शुद्ध जीएसटी राजस्व 3.36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि अधिक है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...