27.4 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

वोटिंग के बाद भी चुनावी मोड में हरीश रावत…अब उत्तराखंड की जनता के लिए की ये घोषणाएं

लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की जनता से तीन बड़े वादे किए गए हैं। जिन्हें घोषणाएं भी कहा जा सकता है। जी हां, हरदा अभी भी चुनावी मोड में हैं। हरीश रावत ने वोटिंग के बाद भी घोषणाओं और वादों का दौर जारी रखा है। हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है। इसी कड़ी में हरीश रावत ने अपने पिटारे से कुछ और घोषणाएं निकाली हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार बनते ही ये घोषणाएं पूरी की जाएंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने एक फेसबुक लाइव में कहा कि हमारे गांवों में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं भी हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। इन्हें सम्मान देना होगा। ये परंपरा टूटनी नहीं चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर वह तुरंत शगुन पेंशन प्रारंभ करेंगे।

इसके साथ ही लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सरकार बनते ही घसियारी योजना के तहत घसियारी महिलाओं को पांच सौ रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा हरीश रावत ने उत्तराखंड पुलिस की अविलंब मांग ग्रेड पे को हल करने की भी घोषणा की है।

गौरतलब है कि चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिलहाल वक्त तक तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमे अपनी सरकार बनती हुई देख रहे हैं। लेकिन ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी कि आखिर सत्ता किसे हासिल होती है। एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 60 पार के नारे को पूरा करने का भरोसा जताया है तो वहीं हरीश रावत ने कहा है कि 48 सीटें कांग्रेस जीत रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...